फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allegations of trapping villagers in Guldar's murder

ग्रामीणों को गुलदार की हत्या में फंसाने का आरोप

Thu, 07 May 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of trapping villagers in Guldar's murder
ग्रामीणों को गुलदार की हत्या में फंसाने का आरोप
विज्ञापन

अफजलगढ़। प्रेमपुरी के ग्रामीणो ने गांव के तीरथ सिंह के आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक की और वन विभाग पर निर्दोष लोगों को दस दिन पूर्व गुलदार की मौत के मामले मे फंसाने का आरोप लगाया। ग्रामीण लाल सिंह, विनोद, बबलू, सुखविंदर सिंह, जसपाल व जागरूप सिंह आदि का कहना है कि वन विभाग की ओर से नामजद लोगो में एक दिव्यांग व दूसरे के पैर में फैक्चर है। ऐसे में वह घटना को अंजाम नही दे सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इनमें से एक युवक का सिर्फ इतना कसूर है कि डर के कारण खेत में पड़े गुलदार के शव को रामगंगा नदी मे फेंक दिया था। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम से घटना की जांच कराकर निर्दोष युवकों को आरोप मुक्त कराने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव का कहना है कि गांव वालों ने गुलदार को मारा है। आरोपियों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed