फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allegations of fraud by adding to the chain system

चेन सिस्टम में जोड़कर धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 19 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud by adding to the chain system
चेन सिस्टम में जोड़कर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। एक कंपनी में पैसा लेकर एक व्यक्ति को जोड़ा गया, फिर उसे दो और जोड़ने पर आमदनी होने का लालच देते देते श्रृंखला को बढ़ाया। ऐसे चेन सिस्टम में जोड़कर धोखाधड़ी करने का आरोप पीड़ितों ने लगाया है। युवक और युवतियों ने थाने पहुंचकर तहरीर सौंपी है।
चांदपुर के मोहल्ला गुलमोहर गली निवासी विक्रांत राणा की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर देने के दौरान अवनीश, सना, निक्की, अजय, सलमाना, नेहा, फरहीन, रवि कुमार आदि भी संग रहे। इनका आरोप है कि कुछ युवकों ने एक कंपनी खोली हुई है। मुख्य आरोपी झारखंड के रांची का रहने वाला है। जिन्होंने घर घर जाकर श्रृंखला बनाते हुए तमाम युवकों को जोड़ा। एक को जोड़कर उससे तीन और अन्य जोड़ने की बात कही गई थी। साथ ही लड़कियों से शिक्षा के नाम 13-13 हजार और लड़कों से 18-18 हजार रुपये लिए गए। कहा गया कि हर सप्ताह दो दो हजार की आमदनी होगी।
विज्ञापन

आमदनी का लालच देकर चेन सिस्टम में जोड़ा गया और धोखाधड़ी की। बुखारा रोड से आरोपियों ने कार्यालय बंद करने के बाद अब कार्यालय नई बस्ती में खोल लिया है। पीड़ितों ने कार्रवाई की गुहार लगाई। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed