{"_id":"6398c6f1bd5d430f825a39fd","slug":"allegations-of-disturbances-in-the-name-of-cleaning-canals-bijnor-news-mrt617625445","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहरों की सफाई के नाम पर गड़बड़ी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहरों की सफाई के नाम पर गड़बड़ी करने का आरोप
विज्ञापन
नहरों की सफाई के नाम पर गड़बड़ी करने का आरोप
अफजलगढ़। सिंचाई विभाग के अधिकारी नहरों की सफाई के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से अनुपयोगी नहर की सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर लाखों रुपये ठिकाने लगा दिए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।
शासन के नहरों में हेड से टेल तक पानी पहुंचाने के आदेशों को दरकिनार कर मेघपुर अल्पिका की 5.320 किमी शील्ट सफाई का कार्य कराना दर्शाया गया है। नहर में शील्ट सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। ग्रामीण मुनीर, सलीम, रिजवान, शकील, शफीक, अबरार, नफीस का कहना है कि गांव मेघपुर स्थित तोतावाला मोड़ से भागीजोत तक तीन किमी से अधिक हिस्से में पानी ही नहीं छोड़ा जाता है। नहर के बाकी हिस्से में भी यदाकदा पानी आता है। इसके बावजूद नहर के इस हिस्से लगातार सिल्ट तथा सफाई कराकर विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी न छोड़े जाने से किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती। बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के उपेक्षित रवैये के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अफजलगढ़ सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि विभागीय नियमों के मुताबिक नहरों की सफाई कराई गई है। फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के लिए नहरों में हेड से टेल तक पानी छोड़ा जा रहा है।