फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allegation of blackmailing by making obscene video, uproar

Bijnor News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, हंगामा

Tue, 30 Apr 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Allegation of blackmailing by making obscene video, uproar
बिजनाैर, नगीना। एक महिला ने एक युवक को अपने प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया तथा बाद में रुपये की मांग करने लगी। प्रेम जाल में फंस जाने का एहसास होने पर युवक ने रुपये देने के बहाने महिला को अपने घर बुलाकर मोहल्ले वालों को इकट्ठा कर लिया व पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस थाने में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले एक युवक का कुछ दिन पूर्व एक महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला ने अपने जाल में फंसाने के लिए युवक का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि महिला उसे ब्लैकमेल करने में लग गई। महिला के जाल में फंस जाने का एहसास होने पर युवक ने महिला को रुपये देने के बहाने अपने घर बुला लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस दौरान महिला अपने साथ दो अन्य महिला व दो पुरुषों को साथ लेकर उसके घर पहुंच गई। पांच लोगों के घर आ जाने के बाद युवक ने मोहल्ले में शोर मचाकर मोहल्ले वासियों को इकट्ठा कर लिया तथा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि महिला के साथ दो अन्य महिला नहीं है सिर्फ दो पुरुष फैसला कराने के लिए साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed