{"_id":"6487691d4cb28683980010b4","slug":"all-sugar-mills-closed-12-crore-91-lakh-quintals-of-sugarcane-crushed-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-4934-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सभी चीनी मिलें बंद, 12 करोड़ 91 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सभी चीनी मिलें बंद, 12 करोड़ 91 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई
Tue, 13 Jun 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
- चीनी मिलों ने 16 करोड़ लीटर एथेनॉल बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में चल रही तीन चीनी मिलों का संचालन भी रविवार देर शाम तक बंद हो गया। सभी चीनी मिलों ने इस साल सबसे ज्यादा गन्ना पेराई, एथेनॉल और चीनी उत्पादन किया है।
जनपद में करीब दो लाख 55 हजार गन्ना रकबे की पेराई के लिए नौ चीनी मिलें संचालित है। इस बार किसानों की पेड़ी पर मौसम का असर ज्यादा होने उत्पादन प्रभावित हुआ, लेकिन पौधे की फसल का उत्पादन अच्छा रहा। बाद में अच्छा उत्पादन होने के कारण चीनी मिलें देरी तक चल रही है। बरकातपुर, बुंदकी, बहादरपुर चीनी मिल ही चल रही थी। तीनों चीनी मिलों की चाल रविवार देर शाम तक थम गई। गन्ना विभाग के अनुसार वर्तमान पेराई सत्र में सभी चीनी मिलें 12 करोड़ 43 लाख 43 हजार गन्ने की पेराई की। जबकि गत पेराई सत्र में सभी चीनी मिलों ने 11 करोड़ 59 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की थी। इस बार चीनी मिलों ने 89 लाख 71 हजार 115 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। साथ ही 16 करोड़ लीटर एथेनॉल बनाया है।
-- -- -- -- - कोट
समस्त किसानों का गन्ना पेराई कर चीनी मिलों का संचालन बंद हो गया है। चीनी मिलों ने रिकार्ड तोड़ 12 करोड़ 91 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है - पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी