फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All seats in the state contest

प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

Sun, 25 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में विधानसभा चुनाव पास आते ही छोटे दलों ने भी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। 11 दलों ने यूपी इत्तेहाद फ्रंट के नाम से पार्टी बनाई है। यूपी की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन

फ्रंट संयोजक मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने मुसलमानों व दलितों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, लेकिन इनका विकास नहीं किया। अंबेडकर समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज सिंह ने कहा कि सारे दलित नेता स्वार्थवश भाजपा के पेट में समा चुके हैं और भरोसे के काबिल नहीं हैं। भाजपा के साथ तीन बार सरकार बना चुकी मायावती पर मुसलमान भरोसा कैसे कर सकते हैं। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सैय्यद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से गरीबों पर कहर बरपा है। पूंजीपतियों ने तो अपना काला धन सफेद कर लिया, लेकिन गरीब जनता लाइन में खड़ी है।  नवभारत निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजी सलीम अहमद ने कहा कि फ्रंट समाज के हर वर्ग की आवाज उठाएगा। फ्रंट में परचम पार्टी ऑफ इंडिया, आवामी विकास पार्टी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी, डेमोक्रेटिक पीपल्स, नेशनल फ्रंट, लोकतांत्रिक पार्टी, नेशनल लोकमत पार्टी, मुस्लिम मजलिस भी शामिल होंगी। बैठक में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed