फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All nomination papers were found correct in the investigation

Bijnor News: जांच में सही पाए गए सभी नामांकन पत्र

Sat, 06 Jul 2024 04:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
All nomination papers were found correct in the investigation
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी राजीव कुमार के नामांकन पर हुई आपत्ति भी निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के 20 पदों के लिए दाखिल सभी 34 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जिला बार अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी राजीव कुमार के नामांकन पर हुई आपत्ति को निरस्त कर दिया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता एवं दीपराज सिंह के संचालन में चुनाव समिति की जांच प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसमें हर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए यशपाल सिंह एडवोकेट की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव कुमार के नामांकन पत्र पर दाखिल आपत्ति पर विचार किया गया। दोनों पक्षों को सुना गया। निर्वाचन समिति ने आपत्ति का निस्तारण किया और आपत्ति बलहीन होने के कारण निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान चुनाव समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह, हजूर जैदी, नफीस अहमद, श्याम स्वरूप शर्मा, दिनेश वर्मा, विनय देवरा, भूपेंद्र, राजीव त्यागी, अनिल भटनागर, इमरान जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed