{"_id":"600330868ebc3e2e53620b0e","slug":"all-india-radio-employees-will-run-a-cleanliness-drive-till-31-january-nazibabad-news-mrt520876470","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी कर्मचारी 31 जनवरी तक चलाएंगे सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी कर्मचारी 31 जनवरी तक चलाएंगे सफाई अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद स्टूडियो परिसर में एडीपी अमर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत मिशन पखवाड़ा मनाने का संकल्प लिया। आकाशवाणी कर्मचारी 31 जनवरी तक स्टूडियो परिसर, ट्रांसमीटर और कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रसार भारती के आह्वान पर आकाशवाणी नजीबाबाद के कर्मचारी स्वच्छता पखवाड़ा मनाएंगे। केंद्र के एडीपी अमर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कर्मचारियों ने स्वच्छता पखवाड़े में सफाई करने का संकल्प लिया। एडीपी अमर सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन और स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कर्मचारियों को पखवाड़े के दौरान आकाशवाणी स्टूडियो परिसर, कॉलोनी और ट्रांसमीटर क्षेत्र में 31 जनवरी तक कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाने की जानकारी दी।
स्वच्छता पखवाड़े में संकल्प लेने वाले आकाशवाणी कर्मचारियों में वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल, बलराम सिंह, नीरज सिंह, त्रिलोकचंद, सनव्वर अली खां, विवेक गुप्ता सहित केंद्र के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।