फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All are equal in the constitution: DM

सामान्य जीवन में बराबरी नहीं, फिर भी कानून सबके लिए एक : डीएम

Sun, 26 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
All are equal in the constitution: DM
संविधान में सब बराबर हैं : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिला प्रशासन की ओर से वर्धमान कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में मतदान की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं और मतदाता जागरुकता में अहम कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रमाकांत पांडेय, प्राचार्य सीएम जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र ने किया। डीएम ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद-15 में लिखा है कि हमारी व्यवस्था कैसे चलेगी। सामान्य जीवन में बराबरी नहीं है, लेकिन संविधान में सब बराबर हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए एक है। डीएम ने कहा कि मतदान सभी के लिए जरूरी है। एडीएम ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमें ऐसे लोगों को जागरुक करना है, जो इसके बारे में जानकारी नहीं रखते।
विज्ञापन

डीएम ने अच्छे कार्य के लिए कुछ बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन अतीक दानिश ने किया। इस दौरान जीजीआईसी की छात्राओं ने सांस्कृतक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रसिद्ध जादूगर एनए पाशा ने जादुई शो दिखाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। इस अवसर पर अंबुज, सुनैना, प्रिंसी मारवाड़ी, भुवन गोयल, तनु गोयल, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीडी महिला महाविद्यालय में मतदाता दिवस मनाया गया। छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। प्राचार्य जकिया रफत ने हर हालत में मतदान करने की अपील की। इस दौरान हुई स्लोगन प्रतियोगिता में कुमारी मुमताज ने प्रथम, कुमारी आकांक्षा ने द्वितीय, कुमारी सिद्धा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डा. अपर्णा, डा. मंजू अरोड़ा, डा. ओमलता, प्रताप सिकदार, श्रीप्रकाश, रंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्या सीमा विश्वास ने शिक्षकों, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रूपम पंडित, दीपक भटनागर आदि मौजूद रहे।

कृष्णा कॉलेज इंस्टीटयूट ऑफ साइंस में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर कॉलेज परिसर में संस्थान के सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं समस्त विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed