फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All affiliations canceled in health department

स्वास्थ्य विभाग में सभी संबद्धीकरण निरस्त

Tue, 08 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
All affiliations canceled in health department
स्वास्थ्य विभाग में सभी संबद्धीकरण निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर सीएमओ, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ भी मरीज देखेंगे। ऐसे में बिजनौर में ही छह से ज्यादा स्वास्थ्य अफसर कार्यालयों में बैठकर प्रशासनिक कार्य कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज कराने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे विभिन्न सरकारी अस्पतालों को चिकित्सक मिलेंगे। इस समय स्वास्थ्य विभाग में बड़ेे पदों पर सीएमओ के अतिरिक्त छह एसीएमओ हैं। दो डिप्टी सीएमओ और 11 प्रभारी चिकित्साधिकारी काम कर रहे हैं। हालांकि प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी, सीएचसी पर मरीज देखने का काम पहले से करते आ रहे हैं।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल को निर्देश दिए हैं कि जिला अस्पताल के सभी वेंटिलेटर्स क्रियाशील हो जाने चाहिए। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि चिकित्साधिकारियों सहित जिन स्वास्थ्य कर्मियों का संबद्धीकरण किया गया है, उन्हें तत्काल निरस्त करें और सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाकर स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुरूप संचालित करें। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य अफसरों की बैठक लेकर यह बात कही। डीएम ने सीडीओ कामता प्रसाद सिंह को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति का स्थान, संबद्धता, लॉजिस्टिक सहित सभी आवश्यक सूचना प्रारूप में उन्हें उपलब्ध कराएं तथा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थित तथा भवन की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराएं। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, सभी एसडीएम एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed