फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alert issued in the forests of Corbett Tiger Reserve

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में अलर्ट जारी

Tue, 28 Apr 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Alert issued in the forests of Corbett Tiger Reserve
रामगंगा क्षेत्र में गश्त करते कार्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व में बावरिया गिरोह के आने की आशंका को लेकर कार्बेट पार्क प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। कालागढ़ सहित कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बावरिया गिरोह को लेकर कार्बेट पार्क प्रशासन ने वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वनों में रामगंगा नदी के डूब क्षेत्र, कालागढ़ व सीमाओं पर गश्ती दलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि खुफिया तंत्र से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों पिंजौर व पानीपत के बावरिया के डेरे खाली हैं। बावरिया कार्बेट के वनों में आ सकते हैं। ऐसे में वन विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बिजनौर, नगीना, कालागढ़ व कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर चौकसी जारी है। गश्ती दल रात दिन सशस्त्र गश्त कर रहे हैं। कालागढ़ व आसपास के इलाके में उत्तराखंड के पुलिस विभाग के बैरियरों पर भी निगाह रखी जा रही है। यह बैरियर सील है। वनों में अभी सभी कुछ सुरक्षित है। लॉकडाउन होने के कारण बावरिया कहीं बाहर छिपे भी हो सकते हैं। कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि गश्ती दल सतर्क है। वनों के साथ-साथ मंगलवार को रामगंगा नदी के डूब क्षेत्र में सघन सशस्त्र गश्त की गई। ई-सर्विलांस से भी वनों के रास्तों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed