{"_id":"60ad3d7e8ebc3eef0b50619e","slug":"alert-in-jim-corbett-and-amangarh-dhampur-news-mrt539850287","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम कार्बेट और अमानगढ़ में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम कार्बेट और अमानगढ़ में हाई अलर्ट
विज्ञापन
जिम कार्बेट और अमानगढ़ में अलर्ट
कालागढ़(बिजनौर)। खटीमा के वनों में बावरिया तोताराम की गिरफ्तारी के बाद कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों को सुरक्षा कारणों से हाई अर्लट पर लिया गया है। कार्बेट के साथ-साथ अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में सुरक्षा दलों को सतर्क करते हुए गश्त की जा रही है।
तोताराम बावरिया के खटीमा में गिरफ्तारी को लेकर जिम कार्बेट पार्क व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वनों को हाई अलर्ट पर ले लिया है। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ड्रोन व स्नीफर डॉग स्क्वाड को गश्त में साथ रखा जा रहा है। कार्बेट पार्क की दक्षिणी व पश्चिमी सीमा को संवेदनशील घोषित किया गया है। वनों में ई सर्विलांस से भी निगाह रखी जा रही है। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि वन विभाग व एसटीएफ की कार्रवाई के तहत खटीमा में तस्कर तोताराम बावरिया निवासी पानीपत को गिरफ्तार किया गया है। 2011/12 में भीमा के साथ तोताराम पर कार्बेट अंचल के लैंसडान वन क्षेत्र में दो बाघों का अवैध शिकार करने का आरोप है। यह कुख्यात संसार चंद के गिरोह के लोग हैं। भीमा की गिरफ्तारी हो चुकी है। वनक्षेत्राधिकारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वन कार्बेट व तराई के वनों से लगे हैं। ऐसे में यहां भी सुरक्षा कारणों से सतर्कता बढ़ा दी गई है।