{"_id":"6765b50b87393f36740b9381","slug":"akash-alias-gola-carrying-a-reward-of-rs-25000-was-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-138684-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 25 हजार का इनामी आकाश उर्फ गोला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 25 हजार का इनामी आकाश उर्फ गोला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान और हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश आकाश उर्फ गोला को बिजनौर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए आरोपी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मालन नदी पुल के पास आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र पुत्र आशाराम निवासी नई बस्ती, बिजनौर की घेराबंदी की। उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में आकाश उर्फ गोला के पैर में गोली लग गई। घायल हुए आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। उसके पास से करीब दस हजार रुपये, एक तमंचा, तीन खोखे, एक कारतूस बरामद किया गया है। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि आकाश उर्फ गोला पर बिजनौर और मेरठ पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इस अपहरण कांड में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी लवी पाल समेत तीन आरोपियों का पकड़ना जाना बाकी है।
विज्ञापन
n उत्तराखंड में मिल रही लवी पाल की लोकेशन : लवी पाल, अंकित पहाड़ी और शुभम की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लवी पाल की लोकेशन उत्तराखंड में ट्रेस हो रही है। इसके चलते पुलिस की एक टीम उत्तराखंड में डेरा डाले हुए है। साथ ही वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।