फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akankshu and Surya Kumar stood first in 1500 meter race

Bijnor News: 1500 मीटर दौड़ में अकांक्षु और सूर्य कुमार रहे प्रथम

Thu, 12 Dec 2024 11:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
Akankshu and Surya Kumar stood first in 1500 meter race

विज्ञापन
नजीबाबाद। एमडीएस इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 1500 मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग के सूर्य कुमार और सीनियर वर्ग के अकांक्षु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अतुल बहादुर सक्सेना ने बुधवार को खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। जीव विज्ञान प्रवक्ता प्रमोद कुमार, व्यायाम शिक्षक आलोक कुमार, सचिन गुप्ता की देखरेख में खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आकांक्षु, शिवा, सागर सिंह, 100 मीटर में शिव कुमार, विशाल, आयुष, 400 मीटर दौड़ में आकांक्षु, शिव कुमार, ऋतिक, 200 मीटर दौड़ में शिवकुमार, इशांत, आदित्य, लंबी कूद में हिमांशु, शिव कुमार, ऋतिक, गोला फेंक में शिवा, अक्षत, पीयूष कुमार, चक्का फेंक में हिमांशु, शिवा, मो.आदिल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सूर्यकुमार, चरित्र, मोहित, 800 मीटर दौड़ में सूर्य सिंह, चरित्र, संचित, लंबी कूद में हरीश, सुधांशु, संचित, गोला फेंक में संचित, सूर्य सिंह, सुधांशु, 100 मीटर दौड़ में संचित, सूर्य, चरित्र, 200 मीटर दौड़ में सूर्य सिंह, संचित, चरित्र, 400 मीटर दौड़ में शौर्य, चरित्र, सुधांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की लंबी कूद में हर्ष, रजत, समीर, 600 मीटर दौड़ में तनिष्क, रजत, यश, 100 मीटर दौड़ में आंसू, रजत, तनिष्क, 400 मीटर दौड़ में सहदेव, रजत, तनिष्क, 200 मीटर दौड़ में आशु, सहदेव, तनिष्क ने क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रबंधक और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों ने मेडल व ट्रॉफी प्रदान कीं।
इस अवसर पर उप प्रबंधक नीरज जैन, शिव कुमार माहेश्वरी, विपिन लाहोटी, नरेश वैद्य, संतोष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed