फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ajayveer left RLD and joined BJP

Bijnor News: नूरपुर - रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अजयवीर

Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 02 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ajayveer left RLD and joined BJP
- राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव रहे हैं अजयवीर चौधरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव (रुहेलखंड क्षेत्र) अजयवीर चौधरी भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ रालोद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरदार रवेंद्र सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लों ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

सोमवार को एक कार्यक्रम में रालोद छोड़कर भाजपा में आए दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद एडवोकेट अजयवीर चौधरी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी सिंह, धर्मेंद्र जोशी, अंकित जोशी, संजीव गुर्जर, संदीप जोशी, पुष्पेंद्र शेखावत आदि ने दोनों का फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन


युवा रालोद के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा में शामिल



फोटो समाचार



चांदपुर। युवा राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रुहेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिन अहलावत ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सचिन अहलावत ने 2018 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से की थी। पार्टी ने उन्हें वर्ष 2020 में युवा रालोद बिजनौर का जिला अध्यक्ष बनाया। वर्ष 2021 में जलीलपुर ब्लॉक के वार्ड एक से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रहे। पार्टी ने वर्ष 2021 में उन्हें रुहेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया। उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के सम्मुख क्षेत्र की समस्याओं को रखा, लेकिन अनुशासनहीनता के खिलाफ पार्टी में कोई कार्रवाई न होने के कारण तथा कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर उन्होंने नौ माह पूर्व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed