फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ajay Kumar Maha Kitchen will run in every district: Sherbaz Pathan

हर जिले में चलेगी अजय कुमार महा रसोई : शेरबाज पठान

Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ajay Kumar Maha Kitchen will run in every district: Sherbaz Pathan
बिजनौर में पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान। - फोटो : BIJNOR
हर जिले में चलेगी अजय कुमार महा रसोई : शेरबाज पठान
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस सत्याग्रह शुरू करेगी। हर जिले में अजय कुमार लल्लू महा रसोई चलाकर 25 लाख लोगों को खाना खिलाया जाएगा।

प्रेस वार्ता में शेरबाज पठान ने कहा कि 20 मई से अजय कुमार जिला कारागार में बंद हैं। उनका दोष केवल इतना है कि वे मजदूरों की मदद करना चाहते थे। भाजपा सरकार कांग्रेस के सेवा कार्यों को रोक नहीं सकती है। कहा कि कांग्रेस हर जिले में अजय कुमार लल्लू महा रसोई चलाकर 25 लाख जरूरतमंदों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खाना खिलाएगी। सरकार ने अजय कुमार को लोगों की सेवा करने की वजह से ही जेल में डाला है, लेकिन अंत में जीत सेवा और सत्य की ही होगी। पार्टी का हर कार्यकर्ता व सदस्य अजय कुमार लल्लू बनकर गरीबों की सेवा करेगा। अजय कुमार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 90 लाख से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया गया है। 22 जिलों में कांग्रेस पार्टी कार्यालयों को महा रसोई में तब्दील कर दिया गया है। अजय कुमार की रिहाई में पूरे प्रदेश में दस लाख पोस्टर लगाए जाएंगे। प्रेस वार्ता में मुनीश त्यागी, मीनू गोयल, महासचिव नजाकत अलवी, डॉ. देशबंधु त्यागी, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed