{"_id":"644ebff60e102203830352d4","slug":"aim-to-take-indian-culture-to-every-village-dr-op-sharma-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-378-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद : हर गांव तक भारतीय संस्कृति को पहुंचाना लक्ष्य : डॉ. ओपी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद : हर गांव तक भारतीय संस्कृति को पहुंचाना लक्ष्य : डॉ. ओपी शर्मा
Mon, 01 May 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते डॉ.ओपी शर्मा।
मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, संभल सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
- गायत्री शक्तिपीठ में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
- 14 जिलों के कार्यकर्ता हुए शामिल
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
फोटो-30एनजेडबी02ए और 02बी
नजीबाबाद (बिजनौर)। शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि गायत्री परिवार के सदस्यों का लक्ष्य 2026 तक प्रत्येक गांव में भारतीय संस्कृति को पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और सभ्य समाज का निर्माण करने की अपील की।
गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यअतिथि पूर्व न्यायिक अधिकारी रामअवतार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि और केंद्रीय समन्यवक डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन के प्राण है। कार्यकर्ता जितना विनम्र होगा वह उतना ही वरिष्ठ होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संसार की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की भावना देती है और सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2026 में माता भगवती देवी शर्मा का जन्मशताब्दी महोत्सव मनाने की जानकारी दी। शांतिकुंज के नरेंद्र ठाकुर ने कार्यकर्ता से अहंकार के विषपान से बचने की सलाह दी।
कार्यक्रम में मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर सहित 14 जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जोनल समन्वयक डीपी सिंह, उदय सिंह, अशोक सिंह, ज्ञानेंद्र भारद्वाज ने प्रगति रिपोर्ट पेश की।
मौके पर जिला समन्वयक पुखराज सिंह, डॉ. दीपक कुमार, कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, अमिता यादव, मधुबाला गुप्ता, समर सिंह, डॉ. वेदपाल चौहान मौजूद रहे।