{"_id":"60f9b19e8ebc3e734c01ef80","slug":"aid-given-to-children-orphaned-by-corona-bijnor-news-mrt548569888","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को दी सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को दी सहायता राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को दी सहायता राशि
बिजनौर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को 4.32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि हर बच्चे को प्रति माह 4000 रुपये मिलेंगे।
शासन ने कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को पालन पोषण का सहारा दिया है। अनाथ बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है। ऐसे बच्चे को 4000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे। शादी योग्य बालिकाओं को शादी के लिए एक लाख एक हजार अनुदान मिलेगा। इस योजना का बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में शुभारंभ किया। इसके बाद विकास भवन के सभागार में डीएम उमेश मिश्र ने कार्यक्रम में 36 बच्चों को तीन माह की धनराशि बारह हजार रुपये प्रति बच्चे के लिहाज से सहायता राशि दी। इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले में 91 बच्चे चिह्नित है। बृहस्पतिवार 20 बालिकाओं और 16 बालकों को पैसा मिला है। विकास भवन के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद योजना में शामिल बच्चों को सहायता राशि वितरण किया गया।