{"_id":"682793cf621367cbae00ea54","slug":"ahilyabai-holkars-300th-birth-anniversary-was-celebrated-with-great-pomp-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-149997-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती
Sat, 17 May 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 17 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिजनौर के तत्वावधान में शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में अहिल्याबाई के बारे में उनके जीवन चरित्र की संपूर्ण जानकारी दी गई।
काकरान वाटिका में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और मां अहिल्याबाई होलकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शैली शर्मा और रूपाली दोनों शिक्षिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिमरपुर की बालिकाओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।
अनोखा प्रयास वेलफेयर सोसाइटी एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पांच बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सहबौद्धिक प्रमुख व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनील कुमार ने अहिल्याबाई होल्कर के संपूर्ण जीवन का सार और संस्कृति के प्रति समर्पण भाव को बताया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानाचार्या राजुल त्यागी ने महिलाओं को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष जयदीप मलिक, रूपेश राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अरुण उपाध्याय, जिला महामंत्री अमर सिंह, जिला संगठन मंत्री विष्णु कुमार, मेघा, ललिता, कामेश्वरी देवी, राखी, स्वेता आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रकाश भटनागर व संचालन रितेश भटनागर ने किया।