फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agricultural exhibition averted

कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन टला

Thu, 07 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 07 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में ठेके का रुपये जमा कराए बिना नगर पालिका द्वारा आयोजित होने वाली जिला कृषि औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घाटन सभासदों के हस्तक्षेप के बाद टल गया। सभासदों ने विधायक रुचिवीरा के नेतृत्व में डीएम से ठेके की राशि अब तक जमा न किए जाने की शिकायत से की। डीएम ने इस मामले में ठेके की राशि जमा न होने तक प्रदर्शनी का उद्घाटन रोक दिया है।
विज्ञापन

 बुधवार को सभासद विधायक रुचिवीरा के नेतृत्व में डीएम से मिले। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का ठेका एक करोड़ 56 लाख 30 हजार का हुआ था। ठेकेदार पुरुषोत्तम कुमार द्वारा ठेके की पूरी राशि जमा कराए बिना ही बुधवार रात को ही प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जा रहा है। ऐसा किया जाना नियम विरुद्घ है। सभासदों ने बताया कि इससे नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। डीएम ने मामले में कार्रवाई करते हुए एडीएम (प्रशासन) राममूर्ति मिश्रा से जरूरी कार्रवाई करने को कहा। एडीएम ने आरोपों को सही पाते हुए ईओ जेके आनंद को ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने को कहा। ईओ ने ठेकेदार को शाम को नोटिस जारी कर दिया। 
विज्ञापन

 ठेकेदार पुरुषोत्तम कुमार ठेके की राशि का चेक लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक बैंक का समय खत्म हो जाने के कारण चेक जमा नहीं हुआ। चेक जमा होने से प्रदर्शनी का उद्घाटन भी सोमवार को नहीं हो पाया। विधायक के साथ सभासद जितेंद्र राणा, सार्थक चौधरी, वसीम भोला, सभासद पति नईम शाह भी डीएम से मिले। ईओ जेके आनंद के अनुसार ठेके की राशि जमा होने के बाद ही प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन फरीद अहमद के मुताबिक पिछले सालों में ठेके की राशि उद्घाटन से पहले कभी जमा नहीं हुई। कुछ सभासद जानबूझकर पैसा जमा कराने पर अड़े हुए हैं। जबकि पहले यह भी प्रदर्शनी के ठेके में पार्टनर रहे हैं। मंगलवार रात वह प्रदर्शनी का उद्घाटन कराने के लिए विधायक रुचिवीरा के पास गए थे। बुधवार को डीएम व एसपी से उद्घाटन कराने को लेकर मिले थे। इसके बाद पैसा जमा कराने                      का नोटिस जारी कर दिया गया। बुधवार शाम उद्घाटन की तैयारी  की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed