फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agreement reached in talks with the administration, Bhakiyu A's protest ends

Bijnor News: प्रशासन के साथ वार्ता में बनी सहमति, भाकियू अ का धरना समाप्त

Fri, 19 Sep 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Agreement reached in talks with the administration, Bhakiyu A's protest ends
बिजनौर में जिला प्रशासन व वन विभाग के अ​धिकारियों के साथ वार्ता करते भाकियू अराजनैतिक के कार्यक
बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच घंटों चली वार्ता में मांगों पर सहमति बनी। इस पर संगठन का धरना और महापंचायत स्थगित हो गई। युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि अगर गुलदार ने फिर किसी को मारा, तो उसका जिम्मेदार वन विभाग होगा।
विज्ञापन

गुलदार की समस्या को लेकर भाकियू अ का नजीबाबाद और बिजनौर डीएफओ कार्यालय पर धरना चल रहा था। संगठन की ओर से 25 सितंबर महापंचायत बुलाई थी। किसानों की घोषणा के बाद शुक्रवार को नजीबाबाद मिल के गेस्ट हाउस में भाकियू अ के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि अफसरों ने जानकारी दी है कि गुलदार की निगरानी के लिए चार ड्रोन और खरीदे गए। 2 ट्रैंकुलाइज गन मंगाई गई। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि वार्ता में सहमति बनी है कि गुलदार बाहुल्य क्षेत्रों में लाइट लगवाई जाएंगी। गुलदार के हमले में मारे गए व्यक्ति के परिजनों को तीन दिन में मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन


यह किसान रहे मौजूद
वार्ता के दौरान अतुल बालियान, बलराम सिंह, सरदार दर्शन सिंह फौजी, सुखजिंदर उर्फ गोल्डी, कुलबीर सिंह, अरविंद राजपूत, लोकेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, अजय चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed