फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agrasen Jayanti Festival Chandpur

अग्रसेन जयंती पर सम्मानित हुए मेधावी

Mon, 21 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Jayanti Festival Chandpur
चांदपुर हिंदू इंटर कॉलेज में महाराजा अग्रसैन जयंती मेधावी छात्रा को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
अग्रसेन जयंती पर सम्मानित हुए मेधावी
विज्ञापन

चांदपुर। वैश्य सभा के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर मेधावी सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार की देर शाम हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक गर्ग, विशिष्ठ अतिथि राजेश गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आधारशिला द स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अग्रगीत झंडागान की प्रस्तुति दी। मनोज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल के संचालन में चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिटिल स्टार प्ले स्कूल के बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। मुख्यअथिति दीपक गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। विशिष्ठ अतिथि एसबीआई प्रबंधक राजेश गुप्ता ने कहा कि बच्चों को सम्मानित करना अच्छी बात है। समाज का कोई भी बच्चा आर्थिक रूप से कमजोर है और वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा है तो सब मिलकर उसकी आर्थिक रूप से मदद करें, जिससे उसकी पढ़ाई न रुके।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में हाईस्कूल यूपी बोर्ड में सर्वोत्तम अंक पाने पर हार्दिक कुमार, सचिन सैनी, दिव्या गोयल, दीपांशी गुप्ता, यशिका तोमर, इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड में श्रुति सिंघल, लिपाक्षी कश्यप, राघव गुप्ता, प्रशांत कुमार, हाईस्कूल सीबीएसई में सार्थक मित्तल, नंदिनी जिंदल, इंटर सीबीएसई में यजुर अग्रवाल, तनिषा बंसल, बीए में गुलाब सिंह हिंदू स्नात्कोत्तर महाविद्यालय की शिवानी अग्रवाल को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दीपक आनंद अग्रवाल, डॉ. मुदित वैश्य, अशोक अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अनिल कुमार तेल वाले, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप जिंदल, केके गुप्ता आदि का सहयोग रहा। सभा के सचिव आलोक मित्तल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed