फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agent of finance company absconded with lakhs of rupees

फाइनेंस कंपनी का एजेंट लाखों रुपये लेकर फरार

Fri, 11 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Agent of finance company absconded with lakhs of rupees
फाइनेंस कंपनी का एजेंट लाखों रुपये लेकर फरार
विज्ञापन

धामपुर। पुराना धामपुर में एक निजी फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खुला हुआ था। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के खाते खोले गए थे। कंपनी का एजेंट घर-घर जाकर महीने में रुपयों का कलेक्शन करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कंपनी का कार्यालय बंद पड़ा है। एजेंट भी फरार हो गए हैं। गांव नौरंगाबाद निवासी पीड़ितों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंच कर शिकायत की।

गांव नौरंगाबाद निवासी महिलाओं ने बताया कि गांव पुराना धामपुर में करीब ढाई साल पहले एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय खुला था। गांव नौरंगाबाद निवासी युवक एजेंट के रूप में कार्य करता था। उसने नौरंगाबाद में तीन दर्जन से अधिक लोगों को अपना ग्राहक बनाया। जिनसे हर महीने वह किस्त के रूप में 1070 रुपये जमा करता था। गांव निवासी बीना, वेदप्रकाश, रेखा, माया, नूतन, पिंकी, गुड्डी और राजू का आरोप है कि सभी लोगों के करीब ढाई साल तक रुपये जमा करने के बाद अब एजेंट फरार हो गया है। प्रत्येक व्यक्ति 25 से 35 हजार रुपये तक एजेंट को जमा करा चुका है। शक होने जब वह पुराना धामपुर के कार्यालय पहुंचे, तो वह बंद मिला। महिलाओं ने बताया कि जब वे एजेंट के घर इस बारे में पूछताछ करने गए तो उसके स्वजनों ने अभद्रता कर मारपीट पर उतारू हो गए। महिलाओं ने पुलिस से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed