{"_id":"57d5a8f74f1c1ba83031d018","slug":"against","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अबोध बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। वहीं कोतवाली नगीना रोड पर बाइक और मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर के निकट हाईवे पर गड्ढे से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार से बाइक पलट गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। दुर्घटना में बाइक सवार गांव रतनगढ़ (नौगांवा सादात) निवासी 27 वर्षीय युवक देवी की गंभीर चोटें आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार उसके दो साथी रविदास नगर (नूरपुर) निवासी डेविड और त्रिवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार दिलाया गया। उधर, भागूवाला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पूर्व ग्राम प्रधान अख्तर हुसैन को टक्कर मार दी। हादसे में अख्तर हुसैन और बाइक पर सवार उसकी विवाहिता पुत्री महनाज बाइक से काफी दूर जाकर गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। महनाज की गोद में उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची भी मामूली रूप से चोटिल हुई। घायलों को नजीबाबाद स्थित पूजा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से कार लेकर फरार हो गया।
उधर, भागूवाला में एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति घायल हो गए। युवक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील के गांव श्यामीवाला निवासी मकसूद का 20 वर्षीय पुत्र शादाब मनाली में फर्नीचर का काम करता है। वह अपने पिता से दिल्ली में मिलने के बाद गांव आ रहा था। बस से भागूवाला में उतरने के बाद फल खरीदने लगा। इस बीच तेज रफ्तार से अनियंत्रित एंबुलेंस बाइक से टकराने के बाद फल के ठेले से टकरा गई। एंबुलेंस और ठेले के बीच में दबने से शादाब को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैंडीखाता गुर्जर बस्ती निवासी तालिब हुसैन और उसकी पत्नी फात्मा बीबी एंबुलेंस से आगे चल रहे थे। भागूवाला आबादी क्षेत्र में बाइक मुड़ते ही एंबुलेंस और बाइक टकरा गए। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर फल के ठेले से टकरा गई, जहां शादाब फल खरीद रहा था। दुर्घटना में बाइक सवार दंपति भी घायल हो गए। शादाब के परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने एक रोडवेज बस पर हमले का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवा दिया। मृतक के भाई सरताज की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, कोतवाली देहात के मोबिन नगर निवासी जिसान अहमद, उस्मान और आकिब बाइक से नगीना जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली नगीना रोड पर जीतपुर की पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से आ रही मैक्स से टक्कर हो गई। इससे बाइक चला रहे जिसान अहमद (19 बर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
उसमान (20 वर्ष) और आकिब (20 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। घटना के बाद चालक मैक्स समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।