{"_id":"64b18a65cd6f2104630177d9","slug":"afzalgarh-police-rescued-people-trapped-on-the-island-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-6965-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजलगढ़: टापू पर फंसे लोगों को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजलगढ़: टापू पर फंसे लोगों को पुलिस ने बचाया
Fri, 14 Jul 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
- सात घंटे तक फंसे रहे एक महिला सहित नौ लोग
- तीन घंटे तक किया गया रस्क्यू
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। अचानक बनेली नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव नावका और भगतावाला के करीब सात घंटे से टापू पर फंसे कई लोगों को अफजलगढ़ और रेहड़ पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। ग्रामीणों के सुरक्षित निकलने पर पुलिस सहित परिजनों ने राहत की सांस ली।
गांव नावका और भगतावाला निवासी करीब 20 से अधिक महिला और पुरुष बनेली नदी के समीप खेतों पर खाद डालने और चारा लेने के लिए गए थे। जहां अचानक पीलीडैम से पानी की निकासी किए जाने के चलते बनेली नदी का जलस्तर बहुत अधिक बढ़ गया। जिसके बाद कुछ लोग तो तभी चले आए किंतु नावका के पांच पुरुष और एक महिला व भगतावाला के तीन व्यक्ति व छह भैंस नदी के तेज बहाव के चलते छोटे से टापू पर फंस गए। ग्राम प्रधान को सूचना दी गई।
ग्राम प्रधान ने अफजलगढ़ पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद करीब नौ बजे अफजलगढ़ थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह रेहड़ थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और एसडीएम धामपुर मनोज कुमार के सहयोग से पीली डैम का पानी बंद कराया। इसके बाद एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ भरत कुमार सोनकर भी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों की मदद से रस्सियों एवं डंडों की सहायता से करीब तीन घंटे रेस्क्यू कर करीब सात घंटों से टापू पर फंसे एक महिला सहित नौ लोगों तथा उनकी छह भैंसों को सुरक्षित नदी से निकाला गया। टापू में फंसे लोगों के आने पर पुलिस सहित परिजनों ने राहत की सांस ली है।