{"_id":"6880a5b63998fe13ab034090","slug":"afzalgarh-man-killed-two-children-injured-in-clash-over-kids-fight-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बच्चों की लड़ाई में आपस में भिड़ गए बड़े, जमकर चली ईंटें, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बच्चों की लड़ाई में आपस में भिड़ गए बड़े, जमकर चली ईंटें, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चे घायल
Wed, 23 Jul 2025 02:42 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:42 PM IST
सार
अफजलगढ़ के मोहल्ला नायकसराय में दो बच्चों के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में 52 वर्षीय मोहम्मद रफीक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ के मोहल्ला नायकसराय में सोमवार को दो बच्चों के बीच हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते बड़े बवाल में बदल गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों के करीब 8–10 लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट और पथराव हुआ।
विज्ञापन
झगड़े में एक पक्ष के मोहम्मद रफीक( 52) को सिर में ईंट लगने से गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bijnor: जंगल में चारा लेने गया वृद्ध फिसल कर रामगंगा में गिरा, ड्रोन से की तलाश, परिवार पर कहर बनकर टूटी बारिश
विज्ञापन
झगड़े में रफीक के बेटे मोहम्मद फैज और मोहम्मद कैफ भी घायल हो गए। यह पूरा विवाद मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद अरहम पुत्र रफीक और सोनू पुत्र मुस्तफा के बीच हुए खेल-खेल में झगड़े के बाद शुरू हुआ।
बाद में मुस्तफा, शाहिल और उनके परिजनों के साथ रफीक व उनके परिवार के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।
सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश सिंह सोलंकी और थानाध्यक्ष सुमित राठी ने सीएचसी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि रफीक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
बाद में मुस्तफा, शाहिल और उनके परिजनों के साथ रफीक व उनके परिवार के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।
सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश सिंह सोलंकी और थानाध्यक्ष सुमित राठी ने सीएचसी पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि रफीक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।