फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Afzalgarh CHC flooded with water, medicines and equipment damaged

Bijnor News: अफजलगढ़ सीएचसी में पानी भरा, दवाइयां और उपकरण खराब

Mon, 07 Sep 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Afzalgarh CHC flooded with water, medicines and equipment damaged
अफजलगढ़ सीएचसी में औषधि भंडार में भरा बारिश का पानी। संवाद
अफजलगढ़। शनिवार से लगातार हुई बारिश के चलते नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो से तीन फीट पानी भर गया। जलभराव से अस्पताल का सामान, दवाइयां और रिकॉर्ड खराब हो गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार सुबह स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती रोगियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, एक्सरे रूम, औषधि भंडार, रिकॉर्ड रूम, चिकित्सक कक्ष और वार्ड पानी में डूब गए। पूरा परिसर जलमग्न हो गया। लाखों रुपये की दवाइयां खराब हो गईं। उपकरणों के भी खराब होने की आशंका है। स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों में भी पानी भर गया। रविवार सुबह स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में भर्ती रोगियों को बाहर निकाला। पानी में जहरीले जीव-जंतु भी तैरते देखे गए। सीएचसी अधीक्षक सर्वेश निराला और नगर पालिका ईओ एसपी सिंह व चेयरपर्सन तबस्सुम जावेद के पति जावेद विकार ने अस्पताल का जायजा लिया। इसके बाद पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाए गए।
विज्ञापन


अधीक्षक सर्वेश निराला ने बताया कि सड़क और आसपास की कॉलोनियों का पानी सीएचसी में भर रहा है, जिससे रिकॉर्ड रूम, दवाइयां, एक्सरे मशीन, इन्वर्टर बैटरियां और फ्रिज सहित लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएचसी की गहराई और निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने से हर साल ऐसी स्थिति बनती है। पिछले साल भी एक सप्ताह तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं। एक माह से ज्यादा समय तक एक्सरे मशीन व अन्य उपकरण सही नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर लौटे मरीज
-रविवार को अस्पताल आईं गोमी देवी ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आई थीं, लेकिन अस्पताल में पानी भरा है। पता नहीं कब वैक्सीन लग पाएगी।
-हाजी अब्दुल हफीज ने बताया कि अस्पताल में पानी भरने के कारण उन्हें दवाई नहीं मिल सकीं, कई रोगी दवाई न मिलने के चलते वापस चले गए।
-अब्दुल खलील का कहना है कि वह आपात स्थिति में परिजन की दवाई लेने आए थे। दवाई नहीं मिल पाई है। सीएचसी में हर साल पानी की यही समस्या रहती है।
नाला निर्माण को हुआ टेंडर
पालिका चेयरपर्सन के पति जावेद विकार का कहना है कि सीएचसी निचाई में बना हुआ है। पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। शीघ्र नाले का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल पंपिंग सेट की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कौशलेंद्र का कहना है कि सीएचसी में भरा पानी निकलवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आगे ऐसी व्यवस्था कराई जाएगी ताकि भविष्य में पानी न आ पाए।

अफजलगढ़ सीएचसी में औषधि भंडार में भरा बारिश का पानी। संवाद

अफजलगढ़ सीएचसी में औषधि भंडार में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed