{"_id":"6958131e1a9b50dae40c7fc4","slug":"after-the-visit-of-the-gm-the-station-construction-plan-in-najibabad-gained-momentum-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-169015-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जीएम के दाैरे के बाद नजीबाबाद में स्टेशन निर्माण योजना ने तेजी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जीएम के दाैरे के बाद नजीबाबाद में स्टेशन निर्माण योजना ने तेजी पकड़ी
विज्ञापन
नजीबाबाद का नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भवन।संवाद
- फोटो : reasi news
-
- 1
-
Link Copied
नजीबाबाद। अमृत भारत स्टेशन योजना में नजीबाबाद स्टेशन के भवन, बाहरी परिसर का प्रथम चरण का निर्माण कार्य जनवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा। जीएम दौरे के बाद निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ी है।
अमृत भारत स्टेशन योजना में नजीबाबाद स्टेशन का नया भवन भवन सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं की दृष्टि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन के पुराने भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण, आकर्षक परिसर, विशाल यात्री प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज आदि निर्माण कार्य शामिल हैं। प्रथम चरण के कार्य में सुसज्जित मुख्य द्वार परिसर, भूतल भवन, प्लेटफॉर्म ऊंचीकरण सहित यात्री सुविधाओं के कई कार्य शामिल हैं।
रेलवे की गति शक्ति की देखरेख में निर्माण इकाई ने प्रथम चरण का कार्य जनवरी के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें भूतल भवन, मुख्य द्वार परिसर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
रेलवे के महा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने डीआरएम संग्रह मौर्य, गति शक्ति और मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ स्टेशन निर्माण कार्य योजना का निरीक्षण किया था। उन्होंने प्रथम चरण में बन रहे टिकट आरक्षण केंद्र को मीडिया की ओर से संकरा बताने पर यात्री सुविधा के लिए तीन अतिरिक्त टिकट विंडो खोलने के मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
द्वितीय चरण में स्टेशन परिसर में विशाल हाॅल फाउंडेशन के ऊपर छत डालने, प्रथम तल के भवन निर्माण, फुटओवर ब्रिज निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।