फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the uproar, there was silence in the streets of the village, case against 60

Bijnor News: बवाल के बाद गांव की गलियों में पसरा सन्नाटा, 60 पर केस

Sun, 09 Jun 2024 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
After the uproar, there was silence in the streets of the village, case against 60
किरतपुर क्षेत्र के गांव शेखपुरा लाला में बवाल के बाद पसरा सन्नाटा।
किरतपुर प्रकरण
विज्ञापन

- बालिका से दुष्कर्म के बाद एक संगठन से जुड़े लोगों ने किया था बवाल
- आरोपी के घर में घुसकर की थी तोड़फोड़, गांव में तैनात है पुलिस
- वीडियो के आधार पर की जा रही आरोपियों की पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। किरतपुर क्षेत्र के बालिका से दुष्कर्म के मामले में शनिवार को हुए बवाल में 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बवाल करने वालों की वीडियो पुलिस को मिली है, जिसके जरिए पहचान की जा रही है। वहीं, गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस तैनात है। उधर, बवाल को लेकर लोगों में अभी भी डर बना हुआ है।
शुक्रवार को किरतपुर क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बालिका के संग आरोपी बिजेंद्र ने दुष्कर्म कर किया था। इस घटना के तीन घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद भी बहुजन पैंथर ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार की सुबह किरतपुर थाने पहुंचे थे। थाने में आधा घंटे तक हंगामा किया था।
विज्ञापन

साथ ही किरतपुर में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने इन दोनों जगहों से समझा बुझाकर उन्हें भेजा तो यह भीड़ आरोपी के गांव में जा पहुंची थी। भीड़ ने आरोपी बिजेंद्र के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। दीवार और दरवाजा भी तोड़ डाला था। आरोपी की पत्नी ने घर से भागकर खेत में छिपकर जान बचाई थी। डर की वजह से लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला और स्थिति पर काबू किया था। फिलहाल, मामला शांत हो चुका है। मगर, गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अभी भी सहमे हुए हैं। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है।


वीडियो से की जाएगी आरोपियों की पहचान
दुष्कर्म के आरोपी बिजेन्द्र की पत्नी की ओर से किरतपुर थाने में 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दंगा, क्रिमिनल एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को एक वीडियो मिली है, जिसके आधार पर भीड़ में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।



दुष्कर्म के आरोपी के घर में तोड़फोड़ और गांव में हंगामा करने के मामले में 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed