फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After nine months there was hope of meeting the girl child.

नौ माह बाद बच्ची के मिलने की आस जगी

Thu, 26 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
After nine months there was hope of meeting the girl child.
नौ माह बाद बच्ची के मिलने की आस जगी
विज्ञापन

नहटौर। 9 माह पूर्व चोरी हुई तीन माह की बच्ची का सुराग लगने पर पुलिस ने मध्य प्रदेश से उसकी मां को बुलाया है। बच्ची के मिलने की आस जगी है। पुलिस ने एक बच्ची के फोटो को महिला को दिखाया है। फोटो में जो बच्ची दिखाई गई है, महिला ने उसकी बच्ची होने की पुष्टि की है।
मध्य प्रदेश के सरई क्षेत्र की रहने वाली महिला सुमित्रा झालू में भीख मांगती थी। 10 नवंबर को वह तीन माह की बच्ची के साथ भीख मांगने नहटौर आई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक, बुर्का धारी महिला के साथ सुमित्रा को नए कपड़े दिलाने के बहाने चांदपुर चुंगी के पास ले गया और वहां से 3 माह की बच्ची को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाशना शुरू कर दिया था। अलीगढ़ में पकड़े गए बच्चा चोर गैंग के बाद पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस से भी संपर्क कर जांच का दायरा अलीगढ़ व आगरा तक बढ़ाया था। पुलिस के मुताबिक बच्ची से संबंधित एक सुराग लगा है। सुमित्रा को थाने बुलाया गया था, उसे एक बच्ची का फोटो भी दिखाया गया। जिसमें उसने उसकी बच्ची होने की पुष्टि की है। इस केस के आईओ कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि बच्ची को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

खबर छपी तो अलीगढ़ तक बढ़ गई थी जांच
अलीगढ़ में बच्चा चोर गैंग पकड़े जाने के बाद 27 जुलाई को अमर उजाला ने अलीगढ़ में बच्चे चोरी करने के तौर तरीके से ही नहटौर में भी बच्ची चोरी करने के शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। नहटौर पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस से संपर्क किया था। बच्ची को तलाशने की जांच अलीगढ़ तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed