फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After joining Amrit Yojana, the city will be rejuvenated

सीमा विस्तार के बाद बिजनौर नगर पालिका को मिलेगा अमृत

Sat, 28 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
After joining Amrit Yojana, the city will be rejuvenated
बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर की सीमा विस्तार होने से अब पालिका को अमृत योजना का लाभ मिलेगा। पालिका को विकास के लिए अतिरिक्त पैसा मिलेगा। शहर में सिटी बस चल सकती हैं। हर घर के लिए नल होगा और बच्चों के खेलने के लिए पार्क। अमृत योजना में शामिल होने के बाद शहर का एकदम कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा नगर पालिकाओं के विकास के लिए अलग से भी बजट दिया जाता है। नगर पालिकाओं के विकास के लिए अमृत योजना भी चल रही है। योजना में नगर पालिका की आबादी एक लाख से अधिक होनी चाहिए। जबकि बिजनौर नगर पालिका की आबादी 93 हजार 227 है। योजना का लाभ लेने के लिए नगर पालिका करीब छह हजार की आबादी कम रहने से पीछे रह गई। आबादी कम होने की वजह से नगर पालिका को अमृत योजना में शामिल नहीं किया गया। अब नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद करीब एक लाख 35 हजार की आबादी पालिका में जुड़ेगी। सीमा विस्तार की आपत्तियों का निस्तारण होते ही नगर पालिका अमृत योजना में शामिल हो जाएगी। अमृत योजना में शामिल होते ही पालिका के विकास को पंख लग जाएंगे। अब तक प्रदेश के 61 शहरों को ही इस योजना का लाभ मिल रहा था। इनमें 17 तो नगर निगम हैं। अब नगर पालिका योजना का लाभ लेने वाला 62वां शहर होगा।
विज्ञापन

सीवर कनेक्शन के लिए जल्दी मिलेगा बजट
अमृत योजना में सीवर मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नगर पालिका के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पहले ही लग चुका है। सीमा विस्तार के बाद छोटा प्लांट और लगाया जा सकता है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अब तक जल निगम घरों के कनेक्शन करने के लिए शासन से धन मांग रहा था। अमृत योजना में चयनित होने पर नगर पालिका को यह धन सीधे शासन से मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बस पहुंचाएंगी मंजिल पर
सीमा विस्तार का मतलब हुआ शहर का रकबा बढ़ना। शहर में अब तक केवल ई-रिक्शा तक चलती है। सीमा विस्तार के बाद बड़े शहरों की तर्ज पर शहर में सिटी बस चल सकती हैं। इनका किराया निर्धारित होगा। सिटी बस चलाने के लिए अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा।
ग्राम समाज की भूमि पर बनेंगे पार्क
अमृत योजना में सबसे ज्यादा ध्यान पार्कों पर दिया जाता है। नगर पालिका के पास पार्कों के लिए ज्यादा जमीन नहीं है। इस समस्या का अब समाधान होगा। नगर पालिका में शामिल होने वाले गांवों की सरकारी जमीन नगर पालिका की हो जाएगी। इन जमीनों पर बड़े बड़े पार्क बनाए जा सकते हैं। पार्क बनने से बच्चों के खेलने, घूमने के लिए जगह की कमी नहीं रहेगी। हर घर को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।

अब मिलेगा अमृत योजना का लाभ
नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अनुसार एक लाख से कम आबादी होने की वजह से नगर पालिका को अमृत योजना में शामिल नहीं किया गया था। अब पालिका का अमृत योजना में शामिल होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed