फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After converting to Islam and marrying, he sold his kidney

Bijnor News: धर्म बदलवाकर निकाह के बाद किया किडनी का सौदा

Sun, 27 Jul 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
After converting to Islam and marrying, he sold his kidney
बिजनौर में महिला का धर्म परिवर्तन कराने वाले पकडा गया कपड़ा कारोबारी व उसके साथी। स्रोत पुलिस
बिजनौर। कपड़ा व्यापारी तारिक की साड़ी और सूट की दुकान पर आराध्या ने अपने पति के कहने पर दस माह पहले नौकरी शुरू की। व्यापारी ने धर्म बदलवाकर उससे निकाह कर लिया। अब व्यापारी ने महिला की किडनी बेचने का सौदा कर लिया जिसका विरोध करने पर महिला को जहर देकर मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने दस के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी व्यापारी और उसकी पत्नी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला आराध्या ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दस महीने पहले मो. तारिक मंसूरी की कपड़े की दुकान पर उसके पति ने काम करने के लिए छोड़ा था। तारिक थोक में कपड़ा खरीदने के लिए उसे अपने साथ दूसरे शहरों में ले जाने लगा। अक्सर देर रात तक आने पर पति से विवाद होने पर तारिक ने उसे मंडावर में कमरा दिलवा दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि 23 फरवरी 2025 को नशा सुंघाकर महिला को बुरका पहनाया गया, इसके बाद तारिक ने नजीबाबाद ले जाकर उसके साथ निकाह कर लिया। पूरे घटनाक्रम में तारिक मंसूरी के साथ उसकी पत्नी नसरीन और अन्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही ताबड़तोड़ दबिश देकर तारिक और उसकी पत्नी नसरीन समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है जबकि अन्य पांच की तलाश की जा रही है।



किडनी के मांग रहा था 90 लाख रुपये

आरोप है कि आरोपी तारिक धर्म बदलवाकर निकाह के बाद आराध्या से बनी आयशा की किडनी बेचने की फिराक में लगा था। 13 जुलाई को उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाने तक कोई भनक नहीं लगने दी गई। वहां पर किड़नी लेने वाला 50 लाख रुपये देने के लिए तैयार था लेकिन तारिक ने 90 लाख रुपये की मांग की। फिर ऋषिकेश के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पीडिता को पता लगा कि उसकी किडनी बेची जा रही है। इसका विरोध करते हुए कपड़ा व्यापारी और उसके साथियों से लड़ झगड़कर लौट आई।



विरोध बढ़ता देख मारने की कोशिश

ऋषिकेश अस्पताल में झगड़ा होने के बाद आरोपियों ने उसे जहर देकर मारने की कोशिश की। 21 जुलाई को जबरन उसके मुंह में जहर डालकर पानी पिला दिया। हालांकि समय पर अस्पताल में पहुंचने पर उसकी जान बची। इसके बाद आराध्या ने फोन कर अपने भाई और पिता को बुला लिया।



गिरफ्तार किए गए आरोपी

-मोहम्मद तारिक मंसूरी निवासी गांव तिसोतरा
-नसरीन पत्नी तारिक मंसूरी

-नदीम निवासी मोहल्ला मिर्जापुर किरतपुर

-अमन उर्फ सुलेमान निवासी मोहल्ला खेल मैदान किरतपुर

-अयान निवासी मोहल्ला अंसारियान किरतपुर



वांछित आरोपी

दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पांच को गिरफ्तार करने के बाद रेशमा, अदनान, महराज, संदीप और फहीम की पुलिस तलाश कर रही है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।




सहकारी बैंक का पूर्व संचालक भी नामजद

रिपोर्ट में आरोप है कि किडनी बेचने के विरोध पर जब आराध्या के साथ मारपीट की जा रही थी तो आरोपियों के पक्ष में आए संदीप भट्ठेवाला ने पहुंचकर कहा कि इसे ऐसे मत मारो, जहर दे दो। नामजद किए गए संदीप भट्ठेवाला जिला सहकारी बैंक का पूर्व संचालक और काफी रसूखदार है।



दुकानों पर लटका रहा ताला

तिसोतरा के रहने वाले तारिक मंसूरी की किरतपुर में कपड़े की पांच दुकानें हैं। कार्रवाई होते ही रविवार को इसकी दुकानों पर ताला लटक गया।



नौकर का फोन होता था इस्तेमाल

तारिक महिला से बात करने के लिए अपने नौकर के फोन का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आरोपी, निकाह में गवाह और मौलाना समेत दस के खिलाफ केस दर्ज किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed