{"_id":"5713def84f1c1b473310fd3a","slug":"after-all-subsidies-go-scissors","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार सब्सिडी पर कैंची चली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार सब्सिडी पर कैंची चली
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
रसोई गैस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में आधार नंबर को एलपीजी कनेक्शन और बैंक खाते से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर आखिरकार कैंची चल गई। आधार नंबर लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खाते में गैस सब्सिडी नहीं आ रही है।
गैस कंपनियों ने गैस सिलेंडर खरीदने पर सब्सिडी पाने के लिए आधार नंबर को एलपीजी कनेक्शन और बैंक खाते से लिंक कराने की आखिरी तिथि 31 मार्च तय की थी। हालांकि जिले के करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना आधार नंबर लिंक नहीं कराया था। उपभोक्ता तिथि बढ़ने और अब भी सब्सिडी आने की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि आधार नंबर लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को अब झटका लगा है।
इन उपभोक्ताओं द्वारा अप्रैल महीने की शुरूआत में खरीदे गए सिलेंडर पर अब तक सब्सिडी नहीं भेजी गई है। सब्सिडी नहीं आने पर अब ये उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि कुछ एजेंसी अभी भी उपभोक्ताओं के आधार नंबर ले रही हैं, लेकिन अब आधार नंबर लिंक होने की संभावना के बारे में उनको पता नहीं है। चपी गैस एजेंसी यूनियन के जिलाध्यक्ष निशा राघव के मुताबिक आधार नंबर लिंक न कराने वाले उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी नहीं आ रही है। उपभोक्ता सब्सिडी के बारे में पता करने के लिए एजेंसियों पर आ रहे हैं। अभी आधार नंबर एजेंसियों पर लिए जा रहे हैं।