फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After all subsidies go scissors

आखिरकार सब्सिडी पर कैंची चली

Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
After all subsidies go scissors
रसोई गैस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आधार नंबर को एलपीजी कनेक्शन और बैंक खाते से लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर आखिरकार कैंची चल गई। आधार नंबर लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खाते में गैस सब्सिडी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


गैस कंपनियों ने गैस सिलेंडर खरीदने पर सब्सिडी पाने के लिए आधार नंबर को एलपीजी कनेक्शन और बैंक खाते से लिंक कराने की आखिरी तिथि 31 मार्च तय की थी। हालांकि जिले के करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं में एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना आधार नंबर लिंक नहीं कराया था। उपभोक्ता तिथि बढ़ने और अब भी सब्सिडी आने की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि आधार नंबर लिंक नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को अब झटका लगा है।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं द्वारा अप्रैल महीने की शुरूआत में खरीदे गए सिलेंडर पर अब तक सब्सिडी नहीं भेजी गई है। सब्सिडी नहीं आने पर अब ये उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि कुछ एजेंसी अभी भी उपभोक्ताओं के आधार नंबर ले रही हैं, लेकिन अब आधार नंबर लिंक होने की संभावना के बारे में उनको पता नहीं है। चपी गैस एजेंसी यूनियन के जिलाध्यक्ष निशा राघव के मुताबिक आधार नंबर लिंक न कराने वाले उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी नहीं आ रही है। उपभोक्ता  सब्सिडी के बारे में पता करने के लिए एजेंसियों पर आ रहे हैं। अभी आधार नंबर एजेंसियों पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed