फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After a day the road started crumbling

एक दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क

Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
After a day the road started crumbling
एक दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क
विज्ञापन

नहटौर। झालू मार्ग से गांव बिलासपुर तक बनाई गई पक्की सड़क एक दिन में ही उखड़ जाने पर सड़क की मरम्मत करने आए मजदूरों को ग्रामीणों ने भगा दिया। ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए जांच कर सड़क को दोबारा से बनवाने की मांग की है।

ग्रामीण पंकज डवास, बुध सिंह, सतेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार आदि ने बताया कि झालू मार्ग से गांव विलासपुर तक करीब 17 सौ मीटर पक्की सड़क एक दिन पूर्व बनाई गई थी। बनने के एक दिन बाद ही सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी। आरोप है कि मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाने पर सड़क उखड़ने लगी है। सड़क उखडने की शिकायत पर मंगलवार को ठेकेदार के मजदूर उखड़ी हुई सड़क की मरम्मत करने पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें वहां से उन्हें भगा दिया। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर सड़क को दोबारा से बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed