फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advocates raised the issue of High Court division bench before the judge

Bijnor News: न्यायमूर्ति के सामने अधिवक्ताओं ने उठाया हाईकोर्ट खंडपीठ का मुद्दा

Mon, 13 Jul 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Advocates raised the issue of High Court division bench before the judge
बिजनौर। प्रयागराज हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण देशवाल से जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मुलाकात की और हाईकोर्ट की खंडपीठ का मुद्दा उठाया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ की स्थापना हो। इससे वादों का शीघ्र निपटारा हो सकेगा। इस दौरान न्यायमूर्ति ने जिला जजी में चल रहे न्यायिक कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने न्यायमूर्ति से अधिवक्ताओं के लिए चैंबर के शीघ्र निर्माण कार्य के लिए चलाई जा रही प्रक्रिया में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर कराने की मांग की। साथ ही शिलान्यास न्यायमूर्ति द्वारा कराए जाने का निमंत्रण भी दिया। वहीं, जजी परिसर में डाकखाने की शाखा खुलवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, एसके बबली, निरंकार सिंह, अजित पंवार, सत्य प्रकाश, राकेश सिंह, राजेंद्र सिंह टिकैत, संजय शर्मा, विवेक चौधरी, तुषार कुमार, संदीप कुमार, कविता चौधरी, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed