फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advocates filed nomination papers

Bijnor News: अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्रों को दाखिल किया

Thu, 25 Jan 2024 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Advocates filed nomination papers
धामपुर बार एसोसिएशन चुनाव : एक फरवरी होगा मतदान
विज्ञापन

177 मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी का वोट डाल कर करेंगे चयन
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। धामपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
बार एसोसिएशन धामपुर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि एक फरवरी को बार एसोसिएशन धामपुर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष , कनिष्ठ उपाध्यक्ष , सचिव पुस्तकालय , सह सचिव प्रशासन और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भीम सिंह एडवोकेट और विनोद कुमार एडवोकेट ने नामांकन पद दाखिल किए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए खेमचंद एडवोकेट व सलीम अहमद एडवोकेट ने नामांकन पत्रों को जमा किया। सचिव पद के लिए विनोद कुमार राजपूत एडवोकेट,सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए योगेश कुमार एडवोकेट, सह सचिव प्रशासन पद के लिए मुनेश कुमार एडवोकेट ने परचे जमा किए।

कोषाध्यक्ष पद के लिए तारा सिंह एडवोकेट व प्रसून सिसोदिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया की नामांकन पत्रों के पेश करने की आगामी तिथि 27 जनवरी भी उपलब्ध रहेगी। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आवश्यकता होने पर मतदान एक फरवरी 2024 को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। कुल 177 वोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed