फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advocates burnt effigies of SP MLA

अधिवक्ताओं ने सपा विधायक का पुतला फूंका

Wed, 21 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Advocates burnt effigies of SP MLA
बिजनौर में जजी चौक पर जाम लगाकर विधायक रुचिवीरा का पुतला फूंकते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर केगांव पेद्दा में हुई घटना में अधिवक्ता प्रफुल चौधरी व उनके पिता दिलावर सिंह को नामजद किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने जजी चौक पर जाम लगाकर सपा विधायक रुचि वीरा का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजीत पंवार के संचालन में हुई बैठक में अधिवक्ता प्रफुल चौधरी व उसके पिता गांव पेद्दा के प्रधान दिलावर सिंह की नामजदी को गलत बताया गया। बैठक में कहा गया कि घटना के वक्त दोनों मौके पर मौजूद नहीं थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता प्रफुल चौधरी व उसके पिता का नाम इस घटना से नहीं निकाला गया एवं किसी अन्य निर्दोष अधिवक्ता का नाम इसमे शामिल किया गया तो जिला बार इसका विरोध करेगी। नामजदगी के विरोध में वकीलों ने जजी चौराहे पर एकत्र होकर जाम लगाया। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक रुचि वीरा का पुतला फूंका। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुज सिंह व सीओ रामानंद कुशवाहा को वकीलों ने पुलिस महानिदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

दोपहर बाद जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान, सचिव अजीत पंवार, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, सिविल बार अध्यक्ष खुर्शीद मोहसिन जैदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल डीआईजी ओंकार सिंह से मिला। वकीलों ने वार्ता के दौरान इस मामले में नामजद अधिवक्ता प्रफुल चौधरी व उसके पिता का नाम निकाले जाने व इस प्रकरण में किसी अन्य अधिवक्ता का नाम न शामिल किए जाने की डीआईजी से मांग की। जिला बार अध्यक्ष व सचिव के अनुसार डीआईजी ने आश्वासन दिया है कि साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।   इस आश्वासन के आधार पर हड़ताल स्थगित करते हुए बुधवार से न्यायालय में कार्य   करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधि मंडल में जिला बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित राठी, मुकुल राठौड़, चरत सिंह, निरंकार सिंह, विनीश उर्फ बब्लू, रेवेन्यू बार अध्यक्ष रामराव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed