फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advocates and clerks take out bike rally to protest against e-registry

Bijnor News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिबों ने निकाली बाइक रैली

Tue, 30 Jun 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Advocates and clerks take out bike rally to protest against e-registry
धामपुर। ई रजिस्ट्री के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, टाइपिस्टों, कातिबों एवं लेखकों ने धामपुर तहसील से नगीना चौराहे तक बाइक रैली निकाली। सरकार से ई- रजिस्ट्री प्रणाली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने उनकी बात को नहीं माना तो आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सैनी, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह एडवोकेट, सचिव देवेंद्र सिंह, उमाशंकर शर्मा, भूपेंद्र एडवोकेट, अनुराग एडवोकेट, रोहित राज सिंह एवं विजेंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में निकली रैली में वकीलों ने बताया कि सरकार की ओर से एक जुलाई से ई-रजिस्ट्री प्रणाली को लागू किया जा रहा है। यदि सरकार की तरफ से इस प्रणाली को लागू कर दिया जाता है, तो इससे अधिवक्ता, टाइपिस्ट और कातिब सब बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसा होने से उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्हाेंने इस प्रणाली को काला कानून बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं का सोमवार को 18वें दिन आंदोलन जारी है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का आंदोलन चल रहा है। किसी भी प्रकार के बैनामे आदि नहीं हो रहे हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से तहसील में आने वाले लोगों के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। गांव कागपुर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं लग पाई है। ऐसा ही अन्य लोगों ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed