{"_id":"632c9dc17d78c008d6446a86","slug":"adult-guldar-trapped-in-a-trap-in-jaganwala-nazibabad-news-mrt6064381116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगनवाला में जाल में फंसा वयस्क गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगनवाला में जाल में फंसा वयस्क गुलदार
विज्ञापन
नजीबाबाद के जगनवाला में गुलदार को पकड़ते वनकर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगनवाला में जाल में फंसा वयस्क गुलदार
नजीबाबाद (बिजनौर)। शिकारी द्वारा गन्ने के खेत में लगाए गए जाल में वयस्क गुलदार फंसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने गुलदार को कब्जे में लिया।
कौड़िया वन रेंज के गांव जगनवाला में संपर्क मार्ग के निकट शिकारी द्वारा लगाए गए जाल में वयस्क नर गुलदार फंस गया। बृहस्पतिवार को तड़के कृपाल सिंह के गन्ने के खेत में जाल में फंसे गुलदार की दहाड़ सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आननफानन में वन विभाग और पुलिस को ग्रामीणों ने जानकारी दी गई।
डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला, एसडीओ राजीव कुमार, वन क्षेत्राधिकारी कौड़िया राम मुसाफिर यादव, वन क्षेत्राधिकारी साहनपुर राजेश कुमार शर्मा और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जाल में फंसे गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए करीब एक घंटा अभियान चलाया। गुलदार को कब्जे में लेने के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरे में बंद कर जाफराबाद कंपार्टमेंट में रखा है। डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला ने बताया कि गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
जगनवाला क्षेत्र में कुछ समय से गुलदार देखा जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। शिकारी के जाल में गुलदार फंसने के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
जाल लगे होने की होगी जांच डीएफओ
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला ने बताया कि गुलदार जाल में फंसा मिला। डीएफओ ने कहा कि विभाग किसी शिकारी द्वारा अथवा किसान द्वारा फसल सुरक्षा की दृष्टि से जाल लगाने की जांच करेगा। फिलहाल किसान ने जाल लगाने से इन्कार किया है। वन विभाग क्षेत्र में शिकारियों की सक्रियता की भी जांच करेगा।

जीबाबाद के गांव जगनवाला में गुलदार को पिंजरे में डालते वनकर्मी।- फोटो : NAZIBABAD