{"_id":"66db65dd903d69d72d0d9ef4","slug":"ado-panchayat-who-embezzled-lakhs-of-rupees-from-government-account-suspended-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-130194-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सरकारी खाते से लाखों रुपये की धनराशि उड़ाने वाला एडीओ पंचायत निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सरकारी खाते से लाखों रुपये की धनराशि उड़ाने वाला एडीओ पंचायत निलंबित
विज्ञापन
- लाखों रुपये की सरकारी खाते से उड़ाई थी धनराशि, एडीओ निलंबित
- अमर उजाला ने किया था मामला उजागर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नजीबाबाद। विकासखंड नजीबाबाद और हल्दौर से प्रशासनिक मद के खाते से लाखों रुपये उड़ाने वाले एडीओ पंचायत विवेक शर्मा को निदेशक पंचायती राज ने निलंबित कर दिया। एडीओ ने नजीबाबाद और हल्दौर ब्लॉक के एकल प्रशासनिक खाते से लाखों रुपये उड़ाए थे।
निदेशक पंचायतीराज अटल कुमार राय ने जांच के बाद नजीबाबाद ब्लॉक में कार्यरत रहे एडीओ पंचायत विवेक शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एडीओ ने नजीबाबाद ब्लॉक के प्रशासनिक मद खाते से लाखों की धनराशि 15 दिसंबर से 10 जून 2024 के मध्य कई बार में एकल हस्ताक्षर से निकाली थी।
नजीबाबाद से स्थानांतरण के बाद भी एडीओ द्वारा सरकारी खाते से धनराशि निकाली गई। अमर उजाला ने सात अगस्त को सरकारी खाते से एडीओ ने उड़ाए 4.40 लाख रुपये शीर्षक से समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जांच प्रक्रिया में हल्दौर विकासखंड से भी लाखों रुपये सरकारी खाते से उड़ाने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
आरोप है कि एडीओ पंचायत विवेक शर्मा ने नजीबाबाद ब्लॉक के प्रशासनिक मद खाते से पांच लाख रुपये और विकास खंड हल्दौर के प्रशासनिक खाते से करीब 4.22 लाख रुपये की धनराशि एकल हस्ताक्षर से निकाली।
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई थी। शासन से उसके निलंबन का पत्र आ गया है। यदि कहीं भी गड़बड़ी मिलती है तो आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - पूर्ण बोहरा, सीडीओ बिजनौर