फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Admission process started in Rohilkhand University campus

रूहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Admission process started in Rohilkhand University campus
रूहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रम में यूनिवर्सिटी कैंपस में दाखिले की प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। प्रवेश ऑनलाइन होंगे। दाखिले के लिए काउंसलिंग पांच अक्टूबर के आसपास प्रस्तावित है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रम में यूनिवर्सिटी कैंपस में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। दाखिले परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। दाखिले के लिए जनरल, ओबीसी श्रेणी के बीएससी में 45 प्रतिशत अंक, एससी व एसटी के 40 प्रतिशत अंक होने जरूरी है। छात्र को एमएससी के जिस विषय में दाखिला लेना है वह विषय परीक्षा में क्लीयर होना चाहिए। प्रवेश में आरक्षण प्रदेश के तय मानकों के अनुरूप होगा। एप्लीकेशन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

ये हैं उपलब्ध सीट
डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एमएससी केमिस्ट्री व फिजिक्स में 33-33 सीट, एमएससी गणित में 50 सीट, एमएससी वनस्पति विज्ञान, जियोलॉजी विज्ञान में 33-33 सीट तथा एमएससी माइक्रो बायोलाजी में 44 सीट है। एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री का वार्षिक शुल्क 27050 रुपये, एमएससी गणित का वार्षिक शुल्क 17050 रुपये, एमएससी वनस्पति विज्ञान, जियोलॉजी का वार्षिक शुल्क 48001 रुपये तथा एमएससी माइक्रो बायोलॉजी का वार्षिक शुल्क 24180 रुपये छात्रों को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed