फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration will provide villagers for ownership

स्वामित्व के लिए ग्रामीणों को प्रशासन उपलब्ध कराएगा घरौनी

Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Administration will provide villagers for ownership
नजीबाबाद के गांव सीकरी में ड्रोन से सर्वे कराते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा। - फोटो : NAZIBABAD
स्वामित्व के लिए ग्रामीणों को प्रशासन उपलब्ध कराएगा घरौनी
विज्ञापन

नजीबाबाद/किरतपुर। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी में रहने वाले ग्रामीणों को खतौनी की तर्ज पर घरौनी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन के निर्देशन में सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून की टीम ने किरतपुर के पांच गांव से सर्वे का काम शुरू किया है।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में तहसील के 335 गांव के आबादी क्षेत्र में बने मकानों में रह रहे ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रशासन घरौनी उपलब्ध कराएगा। किरतपुर ब्लॉक के गांव सुल्तानपुर सादात, रसूलपुर अलाउद्दीन, बूडपुर मुफ्ती, सीकरी और किशनपुर में सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने शनिवार को तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और राजस्व कर्मियों की टीम की उपस्थिति में ड्रोन के माध्यम से पांच गांव की आबादी के मानचित्र तैयार करने के लिए सर्वे किया।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन ने सर्वे से पहले ग्रामीण आबादी क्षेत्र के मकानों की हदबंदी पर चूना आदि डालकर सर्वे के लिए खाका तैयार किया है। ड्रोन के माध्यम से सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून की टीम ग्रामीणों के मकानों का नक्शा तैयार करेगी। प्रशासन द्वारा तैयार नक्शे और सर्वे टीम के नक्शे के मिलान के बाद मकान स्वामी को घरौनी जारी की जाएगी। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के अनुसार एक माह के भीतर नजीबाबाद और किरतपुर के 335 गांवों में ड्रोन के माध्यम से सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। एक दिन में पांच गांव का सर्वे किया जाएगा। प्रशासन ने राजस्व टीमों को ड्रोन सर्वे से पूर्व संबंधित गांव के मकानों की चौहद्दी आदि पर चूना डलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्थान से कई गांव कवर करता है ड्रोन
नजीबाबाद। सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून की टीम के प्रभारी तरुण कुमार के नेतृत्व में एक ही स्थान से ड्रोन को संचालित कर पांचों गांव के नक्शे के लिए चित्र लिए गए हैं। ड्रोन की 150 मीटर ऊंचाई पर जाकर करीब आठ किमी तक की आबादी का सर्वे करने की क्षमता है।

घरौनी से ग्रामीणों को मिलेगी मदद
नजीबाबाद। शहरी आबादी में मकानों का स्वामित्व शत प्रतिशत रहता है। शासन ने ग्रामीणों के लिए मकानों का स्वामित्व तय करने के लिए मकानों के नक्शे घरौनी के रूप में ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। घरौनी मिलने के बाद ग्रामीणों के पास बैंक ऋण तथा अन्य जरूरतों पर अपने मकानों के स्वामित्व संबंधी एक पुख्ता प्रमाण उपलब्ध होगा।

नजीबाबाद के गांव सीकरी में स्वामित्व सर्वे के लिए पहुंचा ड्रोन।

नजीबाबाद के गांव सीकरी में स्वामित्व सर्वे के लिए पहुंचा ड्रोन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed