{"_id":"5e9f2d098ebc3e90a55e3faf","slug":"administration-strictly-in-lockdown-bijnor-news-mrt4786684111","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में प्रशासन ने की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में प्रशासन ने की सख्ती
विज्ञापन
नगीना में लॉक डाउन का उल्लंघन कर बाइक से घूमने वालों को हड़काते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : BIJNOR
लॉकडाउन में प्रशासन ने की सख्ती
नगीना/अफजलगढ़/स्योहारा। लॉकडाउन में बेवजह सड़क पर घूमने वाले लोगों एवं बिना अनुमति अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने वाले लोगों पर कड़ा शिकंजा कसा।
मंगलवार को एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य एवं सीओ अर्चना सिंह पुलिस बल के साथ नगर में निकले। मुख्य मार्ग स्टेशन रोड, मंडी मॉल गंज, लुहारी सराय, बाजार गंज, बारादरी, पहाड़ी दरवाजा, बढ़ापुर रोड तक पैदल मार्च किया। सड़क पर बेवजह घूम रहे बाइक सवारों, पैदल घूम रहे लोगों तथा अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें खोले बैठे दुकानदारों को जमकर हड़काया और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बेवजह सड़क पर घूम रहे 15 बाइक सवारों का ई चालान काटा।
अफजलगढ़ में पुलिस ने मंगलवार को अनेक स्थानों पर ठेलों आदि पर भीड़ लगाकर सब्जी व राशन खरीदता देख कर लोगों को जमकर फटकार लगाई। पुलिस ने एनाउंस करते हुए लोगों को सचेत किया। कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने कहा कि बेवजह घूम रहे लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
स्योहारा में लॉकडाउन में समयावधि के बाद भी दुकान खोल कर ग्राहकों को समान देने के आरोप में छह दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को रात्रि पौने आठ बजे मीना बाजार में चार तथा शिवजी मार्केट में दो दुकानदार दुकान खोल कर बिक्री कर रहे थे। पुलिस को देखकर दुकानदार शटर बंद करके भाग गए। इन दुकानदारों के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन तथा कोरोना संक्रमण फैलाने की पूर्ण संभावना के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।