फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration strict to ensure lockdown, removed flagmark

लॉक डाउन का पालन कराने को प्रशासन सख्त, निकाला फ्लैगमार्च

Sat, 02 May 2020 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Administration strict to ensure lockdown, removed flagmark
लॉकडाउन का पालन कराने को प्रशासन सख्त, निकाला फ्लैगमार्च
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन लॉक डाउन का सख्ती से पालन करा रहा है। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी ने खुद पुलिस बल के साथ शहर में फ़्लैग मार्च किया। बेवजह निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार को पुलिस ने मुख्य बाजार, सिचिल लाइन सहित कई चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। जो बेजवह सड़क पर घूमता दिखा पुलिस ने उसके वाहन का चालान कर दिया। दोपहर को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मोहल्ला चाहशीरी में हॉट स्पॉट वाले एरिया के आसपास बाइक से पेट्रोलिंग भी की। शाम को डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी के नेतृत्व में फिर से फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से घरों में ही रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिला रेड जोन में शामिल है। यहां किसी तरह की नई गतिविधि की अनुमति नहीं है। अगर जनता पुलिस का सहयोग नहीं करेगी तो पुलिस को कड़ा रुख अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी ने पुलिसकर्मियों से सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल व राशन की दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना चाहिए। अगर कोई बहुत मजबूरी में घर से बाहर निकला है तो उसे पुलिस कुछ न कहे। अगर कहीं भीड़ इकट्ठा होने की शिकायत मिलती है तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर सख्त से सख्त कार्रवाई करे। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि अगर कोई बेवजह लॉक डाउन या सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed