{"_id":"6579fc61a50fa09821042d44","slug":"administration-started-bulldozer-on-12-illegal-colonies-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-15835-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रशासन ने 12 अवैध कॉलोनियों पर चलवाया बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रशासन ने 12 अवैध कॉलोनियों पर चलवाया बुल्डोजर
विज्ञापन
-कॉलोनियों का नक्शा और धारा 80 नहीं होने पर की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में लगातार अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का चाबुक चल रहा है। ऐसे में बुधवार को बिजनौर तहसील में विनियमित क्षेत्र के तहत 12 अवैध कॉलोनियों पर बुल्डोजर चलाया गया। इससे पहले कॉलोनियों के स्वामियों को तहसील प्रशासन की ओर से कागजात दिखाने का नोटिस भी जारी किया गया था।
बुधवार को बिजनौर सदर तहसील प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर अवैध कॉलोनियों पर पहुंचे। सभी कॉलोनी अवैध होने पर अधिकारियों ने बुल्डोजर चलवाया। बुधवार को शहर में चक्कर रोड और सिरधनी रोड स्थित गांव फरीदपुर उद्दा में अवैध कॉलोनिया कटी हुई थी। जिन पर नायब तहसीलदार राज कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
नायब तहसीलदार राज कुमार ने बताया कि इन काॅलोनियों का नक्शा पास नहीं था। इतना ही नहीं इस भूमि की धारा 80 भी नहीं थी। इसके चलते कार्रवाई की गई। कागजात पूरे नहीं होने पर इन कॉलोनियों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस जारी होने पर कॉलोनी स्वामियों ने अपना पक्ष भी रखा था। इस मौके पर विनियमित क्षेत्र के जेई एसबी वर्मा, पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर में जो अवैध कॉलोनियां कटी हुई हैं, उनके स्वामियों को नोटिस जारी किया गया था। मानक पूरे नहीं होने पर कार्रवाई की गई है। अवैध कॉलोनियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा। - विजयवर्धन तोमर, एसडीएम सदर