फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration got the verification of paddy farmers done

प्रशासन ने कराया धान के किसानों का सत्यापन

Fri, 21 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Administration got the verification of paddy farmers done
प्रशासन ने कराया धान के किसानों का सत्यापन
विज्ञापन

धामपुर। अबकी बार धान क्रय केंद्रों पर कोई भी किसान मनमानी नहीं कर सकेगा। प्रशासन की ओर से किसानों का सत्यापन किया गया है। जिसमें जानकारी जुटाई गई है कि गांव के किस किसान ने कितने क्षेत्रफल में धान की फसल की बुवाई की है। यदि संबंधित किसान निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक मात्रा में धान केंद्र पर ले जाता है तो उसका धान नहीं बिकेगा।

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अबकी बार धान क्रय केंद्रों पर बिक्री में गड़बड़ी नहीं होगी। अब तक ऐसा देेखने को मिलता रहा है कि क्षेत्र के कुछ किसान गांव में जाकर सीधे भले किसानों के धान को सस्ते दामों में खरीद कर स्टॉक करते रहे हैं। उसके बाद धान क्रय केंद्रों के अधिकारियों से मिलीभगत कर सरकारी रेट पर धान की बिक्री करते थे। जब किसान क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करने को जाएगा तो उसे वहां पर अपनी फर्द दिखानी होगी। फर्द में राजस्व विभाग की ओर से धान की सत्यापित रिपोर्ट पर होगी। जिससे यह पता लग सकेगा कि संबंधित किसान के पास अबकी बार कितने क्षेत्रफल में धान की फसल की बुवाई की गई है और उसकी उपज अधिकतम कितनी हो सकती है। यदि संबंधित किसान औसतन उपज से ज्यादा धान की बिक्री करने का प्रयास करेगा, तो उसके प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed