फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration got possession of the acquired land of Fourlane Highway

प्रशासन ने फोरलेन हाईवे की अधिग्रहीत भूमि पर दिलाया कब्जा

Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Administration got possession of the acquired land of Fourlane Highway
नजीबाबाद के नंगला पिथौरा में फोरलेन हाईवे भूमि पर कब्जा कराने पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार। - फोटो : NAZIBABAD
प्रशासन ने फोरलेन हाईवे की अधिग्रहीत भूमि पर दिलाया कब्जा
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन हाईवे निर्माण योजना में प्रशासन ने हाईवे अथॉरिटी को अधिग्रहीत भूमि पर कब्जा दिलाया। संबंधित किसान को भी उसकी हाईवे से अलग भूमि पर कब्जा कराया गया।
एसडीएम परमानंद झा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा राजस्व और पुलिस टीम के साथ मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नंगला पिथौरा पहुंचे। हाईवे अथॉरिटी के परियोजना प्रबंधक जेपी पांडेय की उपस्थिति में राजस्व विभाग के कानूनगो नरेश सिंह, लेखपाल दिनेश कुमार ने नंगला पिथौरा के किसान पतराम की हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर हाईवे अथॉरिटी को कब्जा दिलाया।
विज्ञापन

हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने प्रशासन को बताया कि संबंधित भूमि का मुआवजा किसान को देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। किसान द्वारा मुआवजा न लेने और भूमि पर हाईवे को कब्जा न देने के मामले में प्रशासन ने हाईवे अथॉरिटी को फोरलेन के लिए अधिग्रहीत भूमि पर कब्जा दिलाया। एसडीएम और तहसीलदार किसान पतराम की भूमि हाईवे से पृथक होने पर किसान को उसकी भूमि को पूरा कराकर कब्जा दिलाया।

नजीबाबाद के नंगला पिथौरा में हाईवे भूमि प्रकरण का निस्तारण कराते एसडीएम।

नजीबाबाद के नंगला पिथौरा में हाईवे भूमि प्रकरण का निस्तारण कराते एसडीएम।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के नंगला पिथौरा में हाईवे भूमि प्रकरण का निस्तारण कराने पहुंचा प्रशासन।

नजीबाबाद के नंगला पिथौरा में हाईवे भूमि प्रकरण का निस्तारण कराने पहुंचा प्रशासन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed