{"_id":"610044188ebc3e663b352ffe","slug":"administration-engaged-in-verification-of-house-maps-nazibabad-news-mrt5493100194","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौनी नक्शों के सत्यापन में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौनी नक्शों के सत्यापन में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौनी नक्शों के सत्यापन में जुटा प्रशासन
नजीबाबाद। ग्रामीणों को भू-स्वामित्व की घरौनी उपलब्ध कराने के लिए तैयार नक्शों का प्रशासन द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून ने हाल ही में नजीबाबाद सहित जनपद में ड्रोन के माध्यम से घरौनी तैयार करने के लिए अभियान चलाया था। तहसील प्रशासन घरौनी के लिए प्राप्त मानचित्र में त्रुटियां ढूंढने में जुटा है।
सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून ने तीन माह पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से घरौनी बनाने के लिए चित्र लिए थे। एसडीएम परमानंद झा के निर्देशन में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा लेखपालों की मदद से ग्रामीणों को भू-स्वामित्व घरौनी उपलब्ध कराने के लिए देहरादून से प्राप्त नक्शों के सत्यापन में जुटे हैं। तहसील प्रशासन द्वारा घरौनी हेतु प्राप्त 80 प्रतिशत नक्शों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानचित्र का मिलान कर नक्शों में त्रुटियां चिह्नित कर सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून को भेजी जाएंगी।