{"_id":"5e7658488ebc3e72b96fc0e9","slug":"administration-did-not-allow-weekly-market-dhampur-news-mrt4747648123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने नहीं लगने दिया साप्ताहिक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने नहीं लगने दिया साप्ताहिक बाजार
विज्ञापन
सूना पड़ा धामपुर का साप्ताहिक बाजार
- फोटो : DHAMPUR
प्रशासन ने नहीं लगने दिया साप्ताहिक बाजार
धामपुर। प्रशासन ने शनिवार को धामपुर की बड़ी मंडी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को कोरोना वायरस महामारी के चलते नहीं लगने दिया। बाजार पर अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है।
उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह के आदेश पर शनिवार सुबह आठ बजे नगरपालिका के अधिकारियों की टीम बड़ी मंडी में पहुंच गई। जैसे ही कारोबारी बाजार में सामान लेकर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने उन्हें कोरोना वायरस की एडवाइजरी देकर वापस कर दिया। जिससे बाजार नहीं लग पाया। सारे कारोबारी वापस हो गए । साथ ही सभी को 22 मार्च को प्रतिष्ठानों को बंद रखने और घरों में रहने का सुझाव दिया है। पालिकाध्यक्ष धामपुर राजू गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका की ओर से 5000 मास्क बांटे जा चुके हैं। सैनिटाइजर वितरण करने का काम चल रहा है। सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के आदेश दे दिए गए हैं। शेरकोट नगरपालिका की चेयरपर्सन शबनम नाज ने भी 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए नागरिकों से अपील की है। उप जिलाधिकारी का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सारा देश एक होकर जंग लड़ रहा है। जंग से कोरोना वायरस नष्ट हो सकता है।